खेल
प्रतिभा के धनी हैं छपरा के युवा- डॉ सीएन गुप्ता
सचिन कुमार पर्वत, (सारण); “खेलकूद हो या अन्य विभाग छपरा के युवा में एक अदम्य साहस और जोश रहता है जिसके बल पर वे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते रहे हैं जिससे शहर का नाम रौशन होता है”।उक्त बाते कही डॉ सी एन गुप्ता ने मौका था रिविलगंज के टेकनिवास के संजय तिवारी वारसी के पुत्र संदीप तिवारी द्वारा लखनऊ में आयोजित स्टेट कराटे चैंपियनशिप में सीनियर कैटेगरी -60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलने के लिए चयनित होने पर सम्मान समारोह के दौरान.संदीप के छपरा पहुँचने पर छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता ने भव्य स्वागत किया,इस अवसर पर छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि संदीप ने सारण ही नही पूरे बिहार का नाम रौशन किया है,बिहार भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि अब खेल के प्रति बच्चो को रुचि बढ़ा है ,अब खेल से सरकार ने नौकरी भी देनी शुरू कर दिया है।इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन कुमार सिंह,पूर्व जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सह वार्ड पार्षद मुकेश पांडेय उर्फ चौधरी बाबा,रिविलगंज नगर भाजपा के अध्यक्ष अनुरंजन प्रसाद,किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता अशोक कुमार,रिविलगंज मण्डल भाजपा कब उपाध्यक्ष संजय तिवारी वारसी आदि मौजूद रहे।
Sports
सिवान में अनंत एंटरप्राइजेज’ का हुआ भव्य उद्घाटन, विधायक व्यास सिंह ने किया शुभारंभ
मोमेंटो,ट्रॉफी, अवार्ड,ग्लास शील्ड, लेजर एनग्रेविंग एवं सम्मान सामग्री की आधुनिक सुविधा अब एक ही स्थान पर उपलब्ध
लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क,सिवान;- शहर के बबुनिया मोड़ स्थित ललन कॉम्प्लेक्स में अनंत एंटरप्राइजेज (होलसेल एवं रिटेल) का रविवार को भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि दरौंदा विधायक श्री कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया।इस अवसर पर विधायक श्री कर्णजीत सिंह ने कहा कि स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उत्पादों एवं आधुनिक सेवाओं की उपलब्धता से ग्राहकों को सुविधा मिलेगी तथा ऐसे नए प्रतिष्ठान क्षेत्र के व्यापार और रोजगार को भी नई गति प्रदान करेंगे।उन्होंने प्रतिष्ठान की सफलता एवं निरंतर प्रगति के लिए अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त की।अनंत एंटरप्राइजेज के संचालक इंदल कुमार सिंह ने आगंतुकों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रतिष्ठान में कस्टमाइज्ड मोमेंटो, लकड़ी की ट्रॉफियां, एक्रेलिक अवार्ड्स, ग्लास शील्ड्स, लेजर एनग्रेविंग, मेडल तथा अंगवस्त्र सहित सम्मान एवं पुरस्कार से संबंधित विभिन्न उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएंगे।इस अवसर पर महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर,महावीरपुरम सिवान के अध्यक्ष श्री रमेश कुमार सिंह, बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद् के सदस्य प्रो. अभिमन्यु सिंह,सिवान रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक सिंह,भारत विकास परिषद्दे शरत्न शाखा,सिवान के अध्यक्ष श्री रोहित सिंह, क्रीड़ा भारती,सिवान के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह,बिहार भाजपा के मंत्री मुकेश कुमार बंटी, सिवान भाजपा के महामंत्री हरेंद्र सिंह कुशवाहा,समाजसेवी रत्नेश प्रसाद सिंह,भारत विकास परिषद् के सचिव श्रवण सिंह,कोषाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव,विद्या भारती, बिहार के प्रचार-प्रसार संयोजक नवीन सिंह परमार,क्रीड़ा भारती के डॉ. सुधीर कुमार सिंह, शिक्षक सुबोध कुमार सिंह,शिक्षक ब्रजेश कुमार,महावीरी विद्यालय के आचार्य अशोक कुमार सिंह, प्रज्ञा प्रवाह के विभाग संयोजक प्रो. अवधेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।अतिथियों ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालक इंदल कुमार सिंह को शुभकामनाएँ दीं।

Sports
पारा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने के लिए दियाँगजन खिलाड़ियों का 30 सदस्यीय दल रवाना
लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान;- राज्य के दिव्यांगजनों को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने तथा खेल कौशल को चिन्हित करने हेतु मंच प्रदान करने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 15 09.2025 से दिनांक 24.09.2025 तक कुल 10 दिन की अवधि के दौरान पारा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया जा रहा है।इस खेल प्रतियोगिता में सिवान जिले के 30 दिव्यांग खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिन्हें शुक्रवार को राजेंद्र स्टेडियम छपरा में निर्धारित खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु समाहरणालय परिसर, सिवान से बस को सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग सिवान द्वारा हरी झंडी दिखाकर छपरा के लिए रवाना किया गया।
Sports
डीडीसी सह अपर कार्यक्रम समन्वयक मुकेश कुमार ने मनरेगा सहित अन्य योजनाओं को ले की समीक्षात्मक बैठक
लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान;- उप विकास आयुक्त-सह-अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक, मुकेश कुमार की अध्यक्षता में मनरेगा योजना के विभिन्न आयामों यथा-खेल मैदान, आधार सीडिंग, आधार बेस्ड पेमेंट, जीरो अटेंडेंस मॉस्टर राल, योजना पूर्णता, ससमय मजदूरी भुगतान, लक्ष्य के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2025-2026 में वृक्षारोपण के कार्यों पर गहन समीक्षा बैठक की गयी।
उक्त बैठक में अब्दुल मनान अंसारी, पंचायत तकनीकी सहायक, महाराजगंज, देव कुमार, पंचायत रोजगार सेवक, पचरूखी, सुधीर कुमार, पंचायत तकनीकी सहायक, पचरूखी, रितेश राज, कनीय अभियंता, पचरूखी, श्री प्रभात झा, कार्यक्रम पदाधिकारी सीवान सदर, श्री अरविंद कुमार, कनीय अभियंता, हुसैनगंज, श्री कृष्णा कुमार, पंचायत रोजगार सेवक, दरौली, अमरजीत यादव, पंचायत रोजगार सेवक, गुठनी श्री विजय कुमार, कनीय अभियंता, गुठनी अनुपस्थित पाये गये।
निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, डी०आर०डी०ए०, सीवान को निदेश दिया गया कि संबंधित अनुपस्थित पदाधिकारियों/कर्मियों का उक्त तिथि का मानदेय अवरूद्ध रखते हुए कारण पृच्छा करें। तत्पश्चात बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रति पंचायत 12 वृक्षारोपण का योजना का लक्ष्य विभाग से निर्धारित है, इसी के अनुरूप कार्य करने का निदेश दिया गया। साथ ही खेल मैदान के निर्माण के प्रगति की समीक्षा में प्रखण्ड-मैरवा, गुठनी, जिरादेई, लकड़ीनवीगंज, हुसैनगंज, महाराजगंज, नवतन, पचरूखी, सिसवन एवं सीवान सदर के प्रखण्डों का प्रगति असंतोषप्रद होने पर संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।
शून्य उपस्थिति भरे गये मॉस्टर रॉल के समीक्षा में पाया गया कि प्रखण्ड-मैरवा, गुठनी, लकड़ीनवीगंज, नवतन एवं पचरूखी में जारी किये गये मजदूरों के मॉस्टर रॉल को शून्य भरा गया है। उक्त के संबंध में संबंधित पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों से कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया।
योजना पूर्णता के प्रगति के समीक्षा में पाया गया कि प्रखण्ड-रघुनाथपुर, सिसवन, हसनपुरा, लकड़ीनवीगंज, सीवान सदर, गोरेयाकोठी एवं हुसैनगंज के पंचायत रोजगार सेवक एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों से कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया।
उक्त बैठक में निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, डी०आर०डी०ए० एवं सभी प्रखण्डों के कार्यक्रम पदाधिकारी, लेखापाल, पंचायत तकनीकी सहायक तथा कार्यपालक सहायकों ने भाग लिया।

