खेल
धनौती में हुआ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, बीडीसी प्रत्याशी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित
सचिन पर्वत(सिवान)- धनौती पंचायत मिनी ब्लॉक के मैदान में बीडीसी प्रत्याशी मुस्ताक अली द्वारा रविवार को एक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि जिला परिषद प्रत्याशी रिजवान अहमद मुखिया प्रत्याशी आनंद कुमार उर्फ रंजन यादव तथा चनौर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी रविन्द्र यादव उपस्थित थे। 1600 मीटर के इस दौड़ प्रतियोगिता को देखने के लिए खेलप्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नौवा पाली गाँव निवासी नवीन कुमार यादव, द्वितीय स्थान पर नौतन थानाक्षेत्र के ग्राम शाहपुर निवासी अनिश कुमार और तृतीय स्थान पर उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया के प्रतापुर रामपुर मिल निवासी मिथिलेश प्रजापति रहे।बीडीसी प्रत्यासी मुस्ताक अली ने विजेता धावकों को मेडल देकर सम्मानित करते हुए कहा कि, “खेल एक ऐसा माध्यम है जो बिना किसी जातीय व धार्मिक भेदभाव के समाज के सभी समुदायों को आपस में जोड़ता है और इससे अनुशासन व एकता का संचार होता है”।इस दौड़ प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विशाल कुमार अंकित कुमार अभिषेक कुमार तथा नितेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा।



Sports
पारा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने के लिए दियाँगजन खिलाड़ियों का 30 सदस्यीय दल रवाना
लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान;- राज्य के दिव्यांगजनों को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने तथा खेल कौशल को चिन्हित करने हेतु मंच प्रदान करने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 15 09.2025 से दिनांक 24.09.2025 तक कुल 10 दिन की अवधि के दौरान पारा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया जा रहा है।इस खेल प्रतियोगिता में सिवान जिले के 30 दिव्यांग खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिन्हें शुक्रवार को राजेंद्र स्टेडियम छपरा में निर्धारित खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु समाहरणालय परिसर, सिवान से बस को सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग सिवान द्वारा हरी झंडी दिखाकर छपरा के लिए रवाना किया गया।
Sports
डीडीसी सह अपर कार्यक्रम समन्वयक मुकेश कुमार ने मनरेगा सहित अन्य योजनाओं को ले की समीक्षात्मक बैठक
लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान;- उप विकास आयुक्त-सह-अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक, मुकेश कुमार की अध्यक्षता में मनरेगा योजना के विभिन्न आयामों यथा-खेल मैदान, आधार सीडिंग, आधार बेस्ड पेमेंट, जीरो अटेंडेंस मॉस्टर राल, योजना पूर्णता, ससमय मजदूरी भुगतान, लक्ष्य के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2025-2026 में वृक्षारोपण के कार्यों पर गहन समीक्षा बैठक की गयी।
उक्त बैठक में अब्दुल मनान अंसारी, पंचायत तकनीकी सहायक, महाराजगंज, देव कुमार, पंचायत रोजगार सेवक, पचरूखी, सुधीर कुमार, पंचायत तकनीकी सहायक, पचरूखी, रितेश राज, कनीय अभियंता, पचरूखी, श्री प्रभात झा, कार्यक्रम पदाधिकारी सीवान सदर, श्री अरविंद कुमार, कनीय अभियंता, हुसैनगंज, श्री कृष्णा कुमार, पंचायत रोजगार सेवक, दरौली, अमरजीत यादव, पंचायत रोजगार सेवक, गुठनी श्री विजय कुमार, कनीय अभियंता, गुठनी अनुपस्थित पाये गये।
निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, डी०आर०डी०ए०, सीवान को निदेश दिया गया कि संबंधित अनुपस्थित पदाधिकारियों/कर्मियों का उक्त तिथि का मानदेय अवरूद्ध रखते हुए कारण पृच्छा करें। तत्पश्चात बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रति पंचायत 12 वृक्षारोपण का योजना का लक्ष्य विभाग से निर्धारित है, इसी के अनुरूप कार्य करने का निदेश दिया गया। साथ ही खेल मैदान के निर्माण के प्रगति की समीक्षा में प्रखण्ड-मैरवा, गुठनी, जिरादेई, लकड़ीनवीगंज, हुसैनगंज, महाराजगंज, नवतन, पचरूखी, सिसवन एवं सीवान सदर के प्रखण्डों का प्रगति असंतोषप्रद होने पर संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।
शून्य उपस्थिति भरे गये मॉस्टर रॉल के समीक्षा में पाया गया कि प्रखण्ड-मैरवा, गुठनी, लकड़ीनवीगंज, नवतन एवं पचरूखी में जारी किये गये मजदूरों के मॉस्टर रॉल को शून्य भरा गया है। उक्त के संबंध में संबंधित पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों से कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया।
योजना पूर्णता के प्रगति के समीक्षा में पाया गया कि प्रखण्ड-रघुनाथपुर, सिसवन, हसनपुरा, लकड़ीनवीगंज, सीवान सदर, गोरेयाकोठी एवं हुसैनगंज के पंचायत रोजगार सेवक एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों से कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया।
उक्त बैठक में निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, डी०आर०डी०ए० एवं सभी प्रखण्डों के कार्यक्रम पदाधिकारी, लेखापाल, पंचायत तकनीकी सहायक तथा कार्यपालक सहायकों ने भाग लिया।
Uncategorized
स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को ले डीएम ने की बैठक
लोकतंत्र न्यूज़,नेटवर्क,सिवान ;
जिला पदाधिकारी, सिवान डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस 2025 समारोह के आयोजन से संबंधित तैयारियों के निमित्त बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त, 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण पूर्ण वातावरण में संपन्न किया जाएगा।

मुख्य राजकीय समारोह गांधी मैदान सिवान में आयोजित किया जाएगा। मुख्य समारोह स्थल पर मुख्य अतिथि के द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण 9:00 बजे पूर्वाह्न में किया जाएगा।
समाहरणालय सिवान परिसर में 10:00 बजे पूर्वाह्न में, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सिवान में 10:15बजे पूर्वाह्न में ,अनुमंडल कार्यालय सिवान में 10:25 पूर्वाहन में,जिला परिषद सिवान में 10:40 बजे पूर्वाह्न में, बिहार गृह रक्षा वाहिनी सिवान में 10:50 बजे पूर्वाह्न में, पुलिस लाइन मैदान सिवान में 11:05 बजे पूर्वाह्न में तथा इसके पश्चात महादलित टोलों
में ध्वजारोहण हेतु आयोजित कार्यक्रम में जिलास्तरीय/अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारीगण सम्मिलित होंगे।
पूर्व वर्षों की भांति सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी जिला के विभिन्न महादलित टोलों में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान में ध्वजारोहण कार्यक्रम का District administration Siwan के फेसबुक पेज पर वेबकास्टिंग के जरिए लाइव करने हेतु जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सिवान को जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सिवान ने बैठक को संबोधित करते हुए आकर्षक परेड हेतु पूर्व से तैयारी करने का निर्देश दिया।
दोपहर में प्रशासन वर्सेस मीडिया क्रिकेट मैच आयोजन करने का निर्णय लिया गया। कार्यपालिका पदाधिकारी,नगर परिषद को पूरे शहरी क्षेत्र की विशेष साफ-सफाई करवाने एवं चौक चौराहों पर अवस्थित महापुरुषों की प्रतिमा पर रंग-रोगन करवाने का निर्देश दिया गया।
स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर टाउन हॉल सिवान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम15अगस्त,2025 को संध्या 6:00 बजे से 7:30 बजे रात्रि तक संचालित होगा।
बैठक में सभी संबंधित जिला स्तरीय,/अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारीगण का उपस्थित रहे।
